धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी तरक्की होगी, लेकिन आप अपनी आय- व्यय को सीमित रखें, नहीं तो आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।