धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और भाई बहनों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसमें आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आप धन खर्च कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे सुधारने में समस्या आएगी।