Sagittarius Daily Horoscope (धनु राशिफल)
आज का दिन ग्रह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे,लेकिन रुपए पैसे का लेनदेन करने से पहले आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कुछ धन फंस सकता है,जिन लोगों का कोई संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उन्हें उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं वह कुछ अधिकारियों को धन भी देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की पूरी कोशिश करेंगे,जिससे आपको बचने की कोशिश करनी होगी।