धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आपको अपने अधूरे पड़े कामों की भी सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपके मन मे संतोष बना रहेगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की सौदेबाजी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। मानसिक समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।