धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कहीं से धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।