धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन परिवार के लोगों में आपसी प्रेम और स्नेह बना रहेगा। आपकी मानसिक उलझन खत्म होंगी और आप कार्यों को करने में पूरा ध्यान लगाएंगे। बैंकिग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने से लाभ होगा। संतान आज अपने में ही मगन रहेगी व दूसरों की बातों पर ध्यान ही नहीं देगी। यदि आपकी कोई बिल पेंडिंग है,तो आज आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।