धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा परिवर्तन मिलेगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिल सकता है।