धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई कर रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगो को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपकी कोई डील फाइनल तो होगी, लेकिन उसमें कुछ संशय रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।