धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,नहीं तो वह इधर-उधर के कामों में ही रह जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को हाथ में तो लेंगे,लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।