धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपने साथी से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है।