धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह किसी की परवाह नहीं करेंगे। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन भी आपको वापस मिल सकता है। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।