धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा,नहीं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो आपके कष्टो में भी वृद्धि होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। उसमें आप वाहन किसी से मांगकर ना चलाये, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी योजना में धन लगाया था, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा।