धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई मित्र आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकता है। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो वह आपको परेशान करेगा, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में समस्याएं बढ़ेगी।