धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार के लिए मददगार साबित होगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। जल्दबाज़ी में कोई काम करने से आप परेशानी में आ सकते हैं। आप आज अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।