धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। माता जी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।