धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अपने मन की कोई बात परिजनों के सामने रख सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ भी काफी कम होगा। आप आज भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे और आप इधर उधर लोगों की दर-दर की बातों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। आपको यदि किसी निवेश को करने की सूचना मिले, तो आपको बहुत ही सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। आपकी आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।