धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने रहेगा। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती है। आपके मन में खुशियां बनी रहेंगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियो में ढील बिल्कुल न दें , नही तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कोई बड़े उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।