धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक का रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी। किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते है। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा लेकिन किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचें।