धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा और आप दान पुण्य के कार्यों में भी खूब धन लगाएंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कुछ रुके हुए कामों की ओर भी ध्यान देना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार में यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो कुछ समय रुके,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलेगी।