धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ तनाव लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको योजना को गुप्त रूप में बनाना होगा, नहीं तो लोग आपके आइडिया का फायदा उठा सकते हैं और आपके शत्रु आप पर भी होने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकारियों से तालमेल बनाकर रखना अच्छा रहेगा। उलझनों के बावजूद आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने साथियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं।