धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों को वाणी और व्यवहार में मधुरता रखने की आवश्यकता है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी और उनके पद में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ स्थान परिवर्तन करने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उन्हें किसी कोर्स में भी एडमिशन दिला सकते हैं। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें।