धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जो जातक अपने धन के निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने भाई व बहनों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।