धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। दान धर्म के कार्य में आप अच्छा धन देंगे और अपनों के लिए त्याग की भावना आपके मन में रहेगी, लेकिन आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपनाकर अपने बिजनेस को आसमान की ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए निकल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।