धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहने वाला है। आपको धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। बड़ों के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी बात पूरी लग सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों में पड़ने से बचें। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है।