धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आप अपने सहयोगियों पर भरोसा करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरी निगरानी बनाकर आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में आप कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।