धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।