धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा,लेकिन आपको कुछ गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने में लगे रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा,इसलिए आपको अत्यधिक तेल मसाले व तले भुने व खान पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आपको उनसे लाभ होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना चल रही है,तो उसमें आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा।