धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि रहेगी, जिससे आपकी एक अलग पहचान बनेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलने से वह परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं फिर से उभरेगी, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।