धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर दूर करेंगे और आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर व बाहर आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। यदि आपने दूसरो के कामों की ओर ज्यादा ध्यान लगाया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा।