23 फरवरी को चार ग्रहों के संयोग से बहुत ही शुभ और फलयादी योग बनने वाला है। ये चार ग्रह हैं- मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र। ज्योतिष में चतुर्ग्रही योग को बहुत ही शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। जब भी कोई चार ग्रह किसी एक राशि में या किसी एक भाव में आते हैं तो चतुर्ग्रही योग बनता है जिससे बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। आपको बता दें कि 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर जब मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। चतुर्ग्रही योग के बनने से कई राशियों के ऊपर सकारात्क प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग से मिथुन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि पर चतुर्ग्रही योग का प्रभाव
- ज्योतिष गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए कुंभ राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग आपकी कुंडली के नवम भाव में बनेगा।
- कुंडली का नवम भाव भाग्य, ज्ञान, धर्म, गुरु, आध्यात्म का होता है। इस भाव में चतुर्ग्रही योग का बनना शुभ होगा।
- भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। किसी योजना को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।
- रिसर्च के कामों में आपका झुकाव हो सकता है। इसके अलावा विदेश यात्रा के योग भी बनेगा।
- नौकरीपेशा जातको को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग होंगे।
- सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आपको अनुशासन का लाभ मिलेगा।
इन तीन राशि राशियों को भी होगा जबरदस्त लाभ
कन्या राशि
- 23 फरवरी को मंगल का कुंभ राशि में गोचर करने से आपकी राशि के छठे भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण होगा।
- पंचग्रही योग बनने से आपको पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी।
- नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बनेंगे।
- नई नौकरी की तलाश में आपको नए तरह के अवसर मिलेंगे।
- व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
- छात्रों के लिए पंचग्रही योग उनको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा लाभ दिलाएगा।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि में पंचग्रही योग आपको अच्छा लाभ दिला सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं।
- करियर कारोबार के लिहाज से आपको को नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में तरक्की के योग हैं।
- कुंभ राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई देगा।
- छात्रों के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं।
-
मीन राशि
- पंचग्रही योग मीन राशि वालों के लिए चमत्कारों और अवसरों से भरा साबित हो सकता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अचानक लाभ के अवसर बढे़ंगे।
- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
- व्यवसाय करने वाले लोग इस अवधि में के दौरान कोई नई तरह की डील कर सकते हैं।
- मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी।
- नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है, व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।