फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने का राशिफल, इस महीने मौज करेंगे इन राशियों के लोग

Fri, 08 Jul 2016 10:47 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जुलाई के महीने में चार ग्रहों का राश‌ि पर‌िवर्तन होगा। सूर्य कर्क राश‌ि में पहुंचेंगे, म‌िथुन का कर्क और फ‌िर स‌िंह राश‌ि में गोचर होगा। मंगल अपनी राश‌ि वृश्च‌िक में प्रवेश करेंगे। शुक्र भी कर्क राश‌ि में रहेंगे। यानी इस महीने कर्क राश‌ि में तीन ग्रहों का प्रवेश होगा ऐसे में यह महीना आपके ल‌िए कैसा रहेगा देख‌‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः 11 जुलाई तक का समय आपके ल‌िए शुभ और लाभप्रद रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस महीने राश‌ि के स्वामी मंगल की दृष्ट‌ि आपकी राश‌ि पर होने के कारण 11 जुलाई तक का समय आपके ल‌िए शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप काम में सफलता पूर्वक आगे बढ़ेंगे। रुके हुए और अधूरे काम बनेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। लेक‌िन 12 तारीख से मंगल फ‌िर से शन‌ि के साथ हो जाएगा ज‌िससे आपको कुछ परेशान‌ियों और उलझनों का सामना करना होगा। अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है इसल‌िए अपने महत्वपूर्ण काम 11 जुलाई से पहले न‌िपटाने की कोश‌िश करें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः उन्नत‌ि के अवसर का फायदा उठा सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपकी राश‌ि के स्वामी शुक्र 7 जुलाई से राश‌ि से तीसरे घर में होंगे और 9 तारीख से यह उद‌ित होंगे। ऐसे में आपके ल‌िए यह महीना कुल म‌िलाकर आपके ल‌िए शुभ रहेगा। थोड़ी समझदारी और संयम से काम करेंगे तो लाभ और उन्नत‌ि के अवसर का फायदा उठा सकते हैं। इन द‌िनों धन का लाभ तो म‌िलेगा लेक‌िन आपके खर्चे भी अध‌िक होंगे इसल‌िए बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। जीवनसाथी और बच्चों से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। सलाह है क‌ि पार‌िवार‌िक जीवन में अपनी मनमानी करने से बचें, अच्छा रहेगा।

म‌िथुन राश‌िः अचानक लाभ के योग बने हुए हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
10 जुलाई तक राश‌ि स्वामी बुध आपकी राश‌ि में रहेंगे ज‌िससे अचानक लाभ के योग बने हुए हैं। मान-सम्मान का लाभ म‌िलेगा। अधूरे और ब‌िगड़े काम बनेंगे। लेक‌िन जुलाई मध्य से राश‌ि स्वामी बुध दूसरे घर में होने से पार‌िवार‌िक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। संबंध‌ियों से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः शुरुआती परेशानी के बाद सुख म‌िलेगा

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस महीने आपकी राश‌ि में बुध, सूर्य और शुक्र का संचार होगा। ऐसे में तीनों ग्रहों का असर आपके जीवन पर द‌िखेगा। महीने के शुरुआती तीन हफ्ते में आप स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। अपच, रक्त चाप, और गर्मी से होने वाली परेशानी हो सकती है। इन द‌िनों न‌िकट संबंध‌ियों से वाद-व‌िवाद से बचें नहीं तो मन मुटाव बढ़ेगा। महीने का अंत‌िम सप्ताह आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी च‌िंता और परेशानी कम होगी। अपने दोस्तों और र‌िश्तेदारों से मेलजोल बढ़कार सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी लाभ और सुख प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः यह महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आपकी राश‌ि में बैठे गुरु राहु पर शन‌ि की दृष्ट‌ि होने से इस महीने घरेलू कारणों से परेशानी रहेगी। लेक‌िन नौकरी  व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलाकर बेहतर रहेगी। अपने प्रयास में आप सफल होंगे और लाभ भी पा सकेंगे। बनते कामों में रुकावट आने से च‌िड़च‌िड़ापन महसूस करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो स्‍थ‌ित‌ि को संभाल लेंगे। 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राश‌ि में आने के बाद से आप अपने अंदर उर्जा की कमी महसूस करेंगे। काम में भी मन नहीं लगेगा। सलाह है क‌ि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः लाभ और उन्नत‌ि के अवसर म‌िलेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपकी राश‌ि के स्वामी बुध महीने के आरंभ में म‌िथुन राश‌ि में होंगे जो आपके ल‌िए शुभ फलदायी है। आप जमीन या मकान खरीदने बेचने की योजना पर व‌िचार कर सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता अच्छी रहेगी ज‌िसका लाभ घरेलू एवं व्यवसाय‌िक जीवन में देखने को म‌िलेगा। 11 जुलाई से बध कर्क राश‌ि में गोचर करेगा जो आपके ल‌िए धन के मामले में अनुकूल फलदायी रहेगा। कुछ क्षेत्रों में पर‌िवर्तन और उतार-चढ़ाव भी देखने को म‌िलेगा।

तुला राश‌िः आय के साधनों का आप लाभ उठा सकेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस महीने आर्थ‌िक मामलों में तो स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलाकर ठीक रहेगी। आय के साधनों का आप लाभ उठा सकेंगे। लेक‌िन क्रोध और उत्तेजना के कारण आप अपने म‌ित्रों और र‌िश्तेदारों को नाराज कर सकते हैं, संयम से काम लें। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। मानस‌िक तनाव बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में अध‌िक पर‌िश्रम करना होगा।

वृश्च‌िक राश‌िः आय के मुकाबले खर्च अध‌िक होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
महीने के पूर्वार्द्ध में आपकी राश‌ि का स्वामी मंगल बारहवें घर में संचार करेगा ज‌िससे आय के मुकाबले खर्च अध‌िक होगा। ब‌जट ब‌िगड़ने से आप क्रोध‌ित हो सकते हैं। क्रोध और वाणी न‌ियंत्रण नहीं होने से म‌ित्रों और संबंध‌ियों से मनमुटाव की आशंका है। नौकरी व्यवसाय में अध‌िक पर‌िश्रम और भाग दौड़ करनी पड़ेगी। महीने के उत्तरार्द्ध से स्‍थ‌ित‌ि संभलेगी। उच्च प्रत‌िष्ठ‌ित लोगों से संपर्क बढ़ेगा, अध‌िकार‌ियों से सहयोग प्राप्त होगा। संभलकर रहें चोट लग सकती है।

धनु राश‌िः लाभ में कमी से आप न‌िराश रह सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इन द‌िनों साढ़ेसाती के कारण मन अशांत‌ रहेगा। पर‌िश्रम के बावजूद लाभ में कमी से आप न‌िराश रह सकते हैं। क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखना होगा नहीं तो परेशानी होगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें, सेहत में उतार-चढ़ाव की अशंका है। कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों और सहकर्म‌ियों से तालमेल बनाए रखें।

मकर राश‌िः आय की स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आर्थ‌िक मामलों में यह महीना आपके ल‌िए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। खर्च तो होगा लेक‌िन आय की स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहने से आपको परेशान‌ियों का सामना नहीं करना होगा। शौक और मनोरंजन के साथ ही भौत‌िक सुख के साधनों में आपकी रुच‌ि रहेगी। लेकन कुछ कार्यों में आपको बाधाओं का सामना करना होगा। सरकारी कामों में बाधाओं का सामना करना होगा।

कुंभ राश‌िः आय के मामले में स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस महीने आपको सावधानी और समझदारी से काम करना होगा नहीं तो कई योजनाओं को पूरा होने में परेशानी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी मतभेद एवं तालमेल की कमी रहेगी। स्वास्‍थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। आय के मामले में स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: महीने का उत्तरार्द्ध अनुकूल रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस महीने आपको काफी संभलकर चलना होगा क्योंक‌ि आपको भाग्य का अनुकूल फल नहीं म‌िलेगा। अपनी मेहनत और बुद्ध‌ि से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व‌िभ‌िन्न क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में लाभ के योग बनेंगे आर्थ‌िक फैसले लेने के ल‌िए यह समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें