Pitru Paksha 2022: श्राद्ध यानी पितृपक्ष आरंभ होने वाले हैं। इस साल 10 सितंबर 2022 से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध, पितृ तर्पण करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। भाद्रपद माह के पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक का समय पितरों को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहला श्राद्ध पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है। इस दिन पहला श्राद्ध कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, जिन पितरों का देहांत पूर्णिमा के दिन हुआ हो, उनका श्राद्ध पूर्णिमा तिथि के दिन किया जाता है। इन 15 दिनों में सभी अपने पितरों का उनकी निश्चित तिथि पर तर्पण, श्राद्ध करते हैं। श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देकर प्रस्थान करते हैं। वहीं अमावस्या के दिन पितरों को विदा दी जाती है। ऐसे में पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राशि के अनुसार श्राद्ध करना चाहिए...