इस बार श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) भाद्रपद की शुक्ल पूर्णिमा की तिथि से यानि 13 सितंबर 2019 से शुरु होकर 28 सितंबर 2019 आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को समाप्त होगा। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ करके अश्विनी कृष्ण अमावस्या तक इन 16 दिनों तक पितरों का तर्पण किया जाएगा। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तारीखें कौन-कौन सी हैं।