फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russian Ukraine War Astrology Prediction: पंचग्रही योग से दुनिया में तनाव,1962 में भी ग्रहों का ऐसा संयोग,पढ़ें ज्योतिषीय विश्लेषण

Fri, 25 Feb 2022 09:44 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़

सार

Panch Grahi Yog 2022: 27 फरवरी, 2022 को मकर राशि में विशेष पंचायत आरंभ होगी। बुध,मंगल व शनि पहले से इस में बैठे थे,उसी दिन चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे और शुक्र भी आ जाएंगे।
विज्ञापन
1962 में 8 ग्रह अर्थात अष्टग्रही का योग बना था और चीन ने भारत पर हमला किया था। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russian Ukraine War Astrology Prediction: इस समय रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में सकते में है। 24 फरवरी की सुबह से ही रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। रूस और यूक्रेन से बीच जारी युद्ध से तीसरे विश्वयुद्ध के शुरुआत की सुगबुगाहट दिखने लगी है। जहां एक तरफ अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हो रहे हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं,तो वहीं चीन समेत कुछ देश रूस के साथ खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। रूस -यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दुनिया में रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध से पूरी दुनिया में हो रही उथल-पुथल मंगल के उच्च राशि में गोचर और मकर राशि में पंचग्रही योग तनाव और चल रहे युद्ध का मुख्य कारण बन रहा है।

विज्ञापन


27 फरवरी के आसपास आकाश में भी 5 ग्रह मकर राशि में आकर देश की दशा और दिशा बदलने में निर्णायक सिद्ध होंगे। आपको याद होगा 1962 में 8 ग्रह अर्थात अष्टग्रही का योग बना था और चीन ने भारत पर हमला किया था। जब भी कुछ ग्रह विशेष राशि में एक साथ आ जाते हैं तो देशकाल पात्र के अनुसार कुछ परिवर्तन अवश्य आते हैं। अक्सर सीमा विवाद होते हैं। इन दिनों ये पंचग्रही योग रूस और यूक्रेन के मध्य सीमा विवाद बढ़ाएंगे। युद्ध 1962 में भी हुआ था और 2022 में भी हो रहा है। तब भी अंतराष्ट्रीय मसला बना था। आज भी बना है।

ज्योतिष शास्त्र ऐसी खगोलीय घटनाओं का जनजीवन पर अपेक्षित प्रभावों तथा बदलाव का विवेचन करता है। भारत में हो रहे चुनावों के अप्रत्याशित परिणाम आएंगे। कुछ सत्तारुढ़ होंगे कुछ सत्ता खो बैठेंगे। ये पंचग्रही योग 27 फरवरी से 10 मार्च तक प्रभावी रहेगा और इसी मध्य इलेक्शन के परिणाम भी आ जाएंगे। इन दिनों कालसर्प योग भी प्रभावी रहेगा जो अप्रत्याशित घटनाओं का द्योतक है।
विज्ञापन


यदि मोटे तौर पर देखें तो 5 ग्रहों का मकर राशि में बना योग, 5 राशि के लोगों के लिए जीवन में अच्छा परिवर्तन लाएंगे। मेष,बृष,कर्क,तुला,मकर राशि वालों को चुनावों का लाभ मिलेगा। खोई सत्ता प्राप्त होगी या नई सत्ता मिलेगी। इन राशि के छात्र जातकों को शिक्षा,जॉब आदि में लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अपने व्यवसाय,रियल एस्टेट से जुड़े लोगों का भाग्य खुलेगा यानी रुके प्रापर्टी डील मेच्योर होंगे। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र,शनि,बुध,चंद्र तथा मंगल अच्छी पोजीशन में हैं,उनके लिए 5 ग्रही योग किस्मत पलटने वाला योग सिद्ध होगा।

27 फरवरी, 2022 को मकर राशि में विशेष पंचायत आरंभ होगी। बुध,मंगल व शनि पहले से इस में बैठे थे,उसी दिन चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे और शुक्र भी आ जाएंगे। इसलिए 5 राज्यों के चुनावी नतीजे इन 5 ग्रहों से प्रभावित रहेंगे। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को अपेक्षित हैं। तीन ग्रह शुक्र,मंगल और शनि मकर राशि में औेर दो ग्रह बुध व गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। मकर तथा कुंभ राशियां शनि ग्रह से संचालित हैं। जिनकी कुंडली में शनि उच्च या कारक ग्रह हैं उनके लिए इलेक्शन के रिजल्ट किस्मत पलट साबित होंगे। जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है,उनका भाग्य भी बदलने वाला है। अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श तक की पोजीशन बनेगी अर्थात अचानक सरकार का फायदा मिल सकता है। जो सोचा वो होगा नहीं,जिसे नहीं सोचा वह अचानक हो जाएगा। यही है कालसर्प योग का कमाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें