अगर आप किसी के साथ बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसका हस्ताक्षर परख लें। हस्ताक्षर से पता लग जाएगा कि व्यक्ति आपके प्रति ईमानदार होगा या मौके पर अपने मतलब के लिए साथ छोड़ सकता है। लेखन विज्ञान यानी कैलीग्राफी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों एवं चरित्र को उसकी हस्ताक्षर से जाना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- हंसने के ये 5 अंदाज बताते हैं आपका नेचर कैसा है...
मन का आइना है हस्ताक्षर
कैलीग्राफ एक्सपर्ट के अनुसार व्यक्ति के सूक्ष्म मस्तिष्क में जो भाव रहता हैं वह उसकी लिखाई में उभर कर आता हैं। व्यक्ति क्या सोचता है और उसकी भावना कैसी है यह व्यक्ति की लिखाई में स्पष्ट नजर आता है। कुछ कंपनियों ने प्रयोग के तौर पर प्रिंटेड रिज्यूम के साथ हाथ से लिखा रिज्यूम मांगना अथवा फार्म भरवाना शुरु किया है। कंपनी के कैलिग्राफ एक्सपर्ट लिखावट देखकर जांच करते हैं कि व्यक्ति का चरित्र और उसकी सोच कैसी है।