Foot Palmistry: क्या आप जानते हैं कि आपके पैरों की उंगलियों की बनावट आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है? जी हां, सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो शरीर के कुछ अंगों की लंबाई और उसके आकार के आधार पर ये व्यक्तित्व और स्वभाव बता सकता है। प्राचीन काल से ही समुद्रशास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में जानने का प्रयास किया जाता रहा है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इतना ही नहीं, इंसान का करियर कैसा रहेगा, वह किस उम्र में सफल होगा, धन के मामले में उसका भाग्य कैसा है, इत्यादि महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में पैरों की उंगलियों की बनावट को देखकर जाना जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि हमारे पैरों की उंगलियों की बनावट हमारे बारे में क्या-क्या बताती है।