फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samudrik Shastra: ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली,  परिवार में भी बनी रहती है खुशहाली

Sun, 28 Apr 2024 03:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में जातक की जन्म कुंडली देखकर उसके भविष्य का पता चलता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र से व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Samudrik Shastra - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में जातक की जन्म कुंडली देखकर उसके भविष्य का पता चलता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र से व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथों की रेखाओं से उसके भाग्य के बारे में पता चलता है। दरअसल, हर इंसान के शरीर पर मौजूद निशानों का अलग महत्व होता है। इन निशानों से व्यक्ति के हाव-भाव का पता चलता है। शरीर पर मौजूद ये निशान कुछ शुभ तो कुछ अशुभ भी होते हैं। हालांकि, ये भी माना जाता है कि कुछ लोग उच्चतम भाग्य के साथ पैदा होते हैं। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं, वहां खुशियां आने लगती है। इनसे विवाह होने के बाद साथी का भाग्य बदल सकता है। इनके होने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन

 

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथों की उंगलियों का भी भलिभांति जिक्र है। इनमें लड़कियों के हाथों की उंगलियों की बनावट का भी उल्लेख है। इसके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि वह अपने लाइफ पार्टनर के लिए कितनी भाग्यशाली हो सकती है। यूं तो हर लड़की अपने पति और पिता के लिए भाग्यशाली होती है। लेकिन ऐसी बनावट की उंगलियां होने से वह और भी लकी हो सकती है। 

विज्ञापन

ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली
 
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी उंगलियों वाली लड़कियां खर्चीली होती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियां रिश्ता निभाने में निपूण होती है। यह अपनी जीवनसाथी के साथ हर परेशानी में ढाल की तरह खड़ी रहती हैं।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी और भरी हुई होती हैं, वह रिश्तों को लेकर गंभीर रहती है। साथ ही ये पिता व पति के लिए भाग्यशाली भी होती हैं। 
  • माना जाता है कि अगर किसी लड़की के हाथों की उंगली लंबी होती है, तो वह पति के लिए लकी मानी जाती हैं। साथ ही ऐसी लड़कियां अपने करियर में भी अच्छा मुकाम हासिल करती है।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की उंगली के आगे का हिस्सा पतला होता है, वह सुखमय दांपत्य जीवन व्यतीत करती हैं। इनका स्वभाव केयरिंग होता है।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी लड़की की उंगलियां गोल व लंबी होती है, तो उन्हें किस्मत की धनी माना जाता है। साथ ही इनका स्वभाव दिल जीतने वाला होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें