हस्तरेखा विज्ञान यानी समुद्रशास्त्र में स्त्री पुरुष के अंग लक्षण के बारे में बताया गया है। समुद्रशास्त्र कहता है कि अंग लक्षण देखकर किसी भी स्त्री और पुरुष के चरित्र की खूबियों और उनकी कमियों को जाना जा सकता है।
ऐसी लड़कियां होती हैं सौभाग्यशाली
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस स्त्री के पैर के अंगूठे ऊंचे, मांसल और गोल होते हैं वह बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। जबकि छोटे, टेढे और चिपटे अंगूठे वाली स्त्री को भाग्य और सौभाग्य का साथ कम मिल पाता है।
इनकी उम्र बहुत अधिक नहीं होती
स्त्रियों की उम्र के विषय में समुद्रशास्त्र कहता है कि जिस स्त्री के पैरों की उंगलियां छोटी होती है उनकी उम्र अधिक नहीं होती है। जबकि उंगलियों का रंग काला होना आर्थिक परेशानी को दर्शाता है।
ऐसी लड़कियों से रहें सावधान
स्त्री के पैरों की उंगलियां लंबी होना शुभ सूचक माना जाता है। लेकिन सामान्य से अधिक लंबी उंगलियों वाली स्त्रियों पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए।
समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसी स्त्री काफी चतुर होती है। विपरीत लिंग के प्रति इनमें काफी आकर्षण होता है। इनके कई पुरुष मित्र हो सकते हैं।