सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली तमाम तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशानों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं। जिस तरह से हाथ की रेखाओं से भाग्य, जीवन, सेहत और धन के बारे में भविष्यवाणी की जाती है ठीक उसी तरह से हाथ की रेखाएं यह भी बता देती हैं कि नौकरी और व्यापार किसे कब तरक्की मिलेगी। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर सूर्य रेखा और गुरु पर्वत का अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन में मिलने वाली तरक्की का अनुमान लगाते हैं। गुरु पर्वत और सूर्य रेखा पर पड़ने वाले कुछ शुभ निशान से नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलता है।