फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत दिखाएं अपना अंगूठा, लोग जान जाएंगे आपका यह राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको बात-बात में अंगूठा दिखाने की आदत है अपनी इस आदत को छोड़ दीजिए। क्योंकि आप सोच भी नहीं सकते अगर किसी हस्तरेखा पढ़ने वाले व्यक्ति की नज़र उस पर चली गई तो आपका गुप्त राज भी वह जान सकता है।
विज्ञापन

जन्म से जुड़ा राज

हस्तरेखा विज्ञान में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के दाएं अंगूठे पर यव का चिन्ह हो तो इसका मतलब है व्यक्ति का जन्म शुक्ल पक्ष में दिन के समय जन्म हुआ है।
 
जबकि बाएं अंगूठे के मध्य यव चिन्ह हो तो इसका मतलब है व्यक्ति का जन्म कृष्ण पक्ष में रात के समय हुआ है। जबकि दोनों अंगूठे के मध्य यव चिन्ह हो तो इसका मतलब है व्यक्ति कृष्ण पक्ष में दिन के समय पैदा हुआ है।

गुप्तेन्द्रिय पर मौजूद तिल के निशान

अंगूठे पर मौजूद यव चिन्ह से व्यक्ति के गुप्तेन्द्रिय पर मौजूद तिल के निशान का भी पता चल जाता है। जिस व्यक्ति के दहिने अंगूठे के मध्य यव का निशान होता है उसके गुप्तेन्द्रिय के दहिने भाग पर तिल का निशान होता है।

जबकि बाएं अगूठे पर यव का निशान होने पर बाएं भाग पर तिल का निशान होगा ऐसा माना जाता है।
विज्ञापन

ऐसा व्यक्ति धवान और सुखी होता है

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अंगूठे पर मौजूद यव का निशान सरकार और बड़ों से लाभ को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति नीतिवान और विद्वान होते हैं। जिस व्यक्ति के अगूठे के मूल में यव का निशान होता है वह धनवान, यशस्वी, और सुखमय जीवन जीने वाला होत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें