फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर क्रॉस का निशान शुभ या अशुभ, जानिए हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के नियम

Sun, 23 Nov 2025 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेखाएं, निशान और चिन्ह होते हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति के करियर, भाग्य और आर्थिक स्थिति आदि के बार में जानकारी मिलती है। हथेली पर कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जिनमें से एक निशान क्रॉस का होता है।
विज्ञापन
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के भाग्य, सुख और सेहत के बारे में हथेली पर बनी रेखाओं और निशान की सहायता से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेखाएं, निशान और चिन्ह होते हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति के करियर, भाग्य और आर्थिक स्थिति आदि के बार में जानकारी मिलती है। हथेली पर कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जिनमें से एक निशान क्रॉस का होता है। हथेली पर बने क्रॉस के निशान कुछ जगहों पर होने को शुभ तो कुछ अशुभ होता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले क्रॉस के निशान के फल। 
विज्ञापन


हथेली पर क्रॉस का निशान कहां शुभ और अशुभ
  • - हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होता है। इसके अलावा अगर कहीं दूसरी जगहों पर क्रॉस का निशान बना हुए हो तो उसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला होता है। इससे वैवाहिक जीवन में मिठास और प्रेम बना रहता है। आपको बता दें गुरु पर्वत हथेली की पहली उंगली के नीचे के भाग होता है। 
  • -यदि शनि पर्वत पर चौकोर आकृति हो तो ये शुभता का संकेत देती है। ऐसे लोगों को जीवन में कम कष्ट भोगने पड़ते हैं।
  • -शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का प्रतीक होती है और ऐसे लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
  • -अगर शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो ये दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन में बड़े मुकाम हासिल करेगा। 
  • -यदि शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह अमीर होने का संकेत है। 
  • -हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये अशुभ माना जाता है। 
  • -क्रॉस का निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या असमय मौत हो सकती है। 
  • -यदि क्रॉस का चिह्न मध्य भाग में हो तो ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव का होता है। साथ ही वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और सफलता हाथ नहीं लगती है।
  • -यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा हो तो ऐसा व्यक्ति को जोखिम भरी जगह से बचना  चाहिए।
  • -इसी तरह शनि पर्वत पर तारे का निशान भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोग किसी कारण से जेल जा सकते हैं। 

People With Teeth Gap Personality: किस स्वभाव के होते हैं दांतों में गैप वाले लोग ? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Birthmarks: जन्म से शरीर पर निशान होने के होते हैं कई अर्थ, जानें क्या कहता है आपका बर्थमार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें