फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: उंगलियों के बीच की दूरी और बनावट से जानिए शुभ-अशुभ संकेत

Sat, 30 Mar 2019 01:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हस्तरेखा में उंगलियों की बनावट के मायने
विज्ञापन
हस्तरेखा ज्योतिष हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी देता है। हथेली की रेखाओं के अलावा उंगलियों की बनावट से भी भविष्य जाना जा सकता है। आइए जानते हैं उंगलियों की बनावट के क्या मायने होते हैं।
विज्ञापन


1- अपनी हथेली को फैला कर देखने पर यह देखें कि उंगलियों किस अवस्था में हैं। यदि सभी अंगुलियां अलग-अलग हैं तो इसका अर्थ है कि हर पर्वत संतुलित अवस्था में है। इसका अर्थ है, ग्रहों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है जो आपके लिए शुभ फलदायक है। 

2- यदि सभी उंगलियां एक दूसरे की ओर झुकी हैं तब ऐसा व्यक्ति लचीले स्वभाव का होता है। यदि सभी उंगलियों का झुकाव मध्यमा की ओर है तो उनमें शनि पर्वत के गुण तथा विशेषताएं बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


3- अनामिका उंगली सीधी और लंबी होने पर व्यक्ति धन कमाने के मामले में काफी भाग्यशाली रहता है।

4- जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली का झुकाव अंगूठे की ओर होता है उनमें अहंकार का भाव कम होता है। मध्यमा की ओर इस उंगली का झुकाव होने पर व्यक्ति खुले मिजाज का होता है। 

5- मध्यमा उंगली का झुकाव तर्जनी की ओर होने पर व्यक्ति गंभीर स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर करते हैं। ऐसे व्यक्ति में अहंकार की भावना कम रहती है।

6- जिस व्यक्ति की हथेली में छोटी उंगली का झुकाव अनामिका उंगली की ओर होता है उनमें स्वार्थ की भावना खूब होती है। लेकिन छोटी उंगली का झुकाव हथेली के बाहर की ओर हो तब व्यक्ति काफी लापरवाह होता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें