फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की, अचानक से चमकता है भाग्य

Tue, 31 May 2022 03:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
Hatheli Me Shubh Nishan: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं और आकृतियां बनी होती हैं। इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके किसी भी व्यक्ति के भाग्य, सेहत, विवाह, बच्चे और सुख-सुविधा के बारे में पता लगाया जा सकता है। मनुष्य की हथेली में रेखाओं के अलावा कई तरह के चिन्ह या निशान भी होते हैं, जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में कुछ खास तरह के शुभ निशान होते हैं, वे अपने जीवन में खूब सफलता, मान-सम्मान और अपार धन-दौलत पाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ये निशान हाथ की रेखाओं से ज्यादा ताकतवर साबित हो सकते हैं। जिन लोगों की हथेली में ये शुभ निशान होते हैं उनकी किस्मत अचानक से बदल जाती है। आज हम हथेली में मौजूद एक ऐसे ही खास निशान के बारे में बात करेंगे, जिसका हाथ में होना किस्मत चमका देता है। आइए जानते हैं इस निशान के बारे में.... 
 
विज्ञापन

2 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
हथेली पर 'H' का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की हथेली पर 'H' का निशान बना हो तो ये बेहद शुभ होता है। ये निशान हथेली की 3 अहम रेखाओं- हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बनता है। हथेली पर जब ये रेखाएं आपस में मिलती हैं तो 'H' जैसा निशान बनता है।   
विज्ञापन

3 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
40 के बाद अचानक से बदलती है किस्मत  
जिन लोगों की हथेली में 'H' का निशान होता है, उनकी किस्मत 40 की उम्र के बाद अचानक से बदल जाती है। वे अपने जीवन में 40 की उम्र के बाद खूब तरक्की करते हैं। 

4 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
कहा जाता है कि ऐसे जातक भले ही कितने भी गरीब परिवार में जन्मे हों या उनका शुरुआती जीवन भले ही संघर्ष में बीत रहा हो, लेकिन 40 साल की उम्र के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
ऐसे लोग 40 साल की उम्र के बाद करियर में तेजी से तरक्की करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ये लोग इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं, जिसकी उन्होंने खुद भी कल्पना नहीं की होती है। वे अपार धन-दौलत पाते हैं। दुनिया की तमाम सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की - फोटो : iStock
40 साल की उम्र के बाद 'H' निशान वाले लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्हें अपने जीवन में किए गए पूरे संघर्ष और मेहनत का फल 40 के दशक के बाद ही मिलता है। इसके बाद वे पूरी जिंदगी ऐशोआराम, सुख और सम्मान से जीते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें