फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नाखून देखकर जान जाएंगे यह राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि जिनके नाखून लाल रंग के होते हैं वह क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन्हें पित्त संबंधी रोग होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन


इनके लिए खान पान में अधिक तैलीय एवं मसालेदार भोजन से परहेज रखना लाभप्रद होता है।
Trending Videos

ऐसे नाखून वाले पीठ दर्द से परेशान रहते हैं

जिस व्यक्ति के नाखून काफी लंबे होते हैं उन्हें पीठ दर्द की शिकायत होने की संभावना रहती है। लंबे नाखून वाले व्यक्ति कम साहसी होते हैं। विवाद में उलझने की बजाय, बीच बचाव के रास्ते निकलने की कोशिश करते हैं।

अगर नाखून के मूल में चन्द्र पारदर्शी हों तो थायरॉइड और रक्तचाप की शिकायत हो सकती है।

ऐसे व्यक्तियों को हृदय रोग के प्रति सजग रहना चाहिए

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के नाखून अधिक चौड़े होते हैं उन्हें हृदय रोग के प्रति सजग रहना चाहिए। यदि नाखून का निचला भाग अधिक चौड़ा हो तो उच्च रक्तचाप की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन

ऐसे व्यक्ति जल्दी रोग से प्रभावित हो जाते हैं

जिन व्यक्तियों के नाखून अधिक पतले होते हैं वह भावुक होते हैं। ऐसे व्यक्ति अधिक तनाव और चिंता की स्थिति में बीमार हो जाते हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं।

ऐसे लोगों की स्मरण शक्ति कमजोर होती है। अक्सर शरीर में थकान महसूस करते हैं। बदलते मौसम में यह आमतौर पर बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें