फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर तिल बता सकता है आपका भविष्य, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Sat, 05 Feb 2022 03:43 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Mole on Palm: सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। हथेली पर जो तिल होते हैं उनकी स्थिति उसका शुभ या अशुभ होना दर्शाती है। आइए जानते हैं यदि तिल हथेली पर होता है तो इसका क्या महत्व होता है।
 
विज्ञापन
Mole on Palm: व्यक्ति के शरीर की बनावट और उन पर मौजूद तिलों के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य पता लगाया जा सकता है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mole on Palm: जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में किसी की कुंडली के माध्यम से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी ली जा सकती है, ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र की मदद से किसी के शरीर के आकार और रंग आदि को देखकर उसके गुण, स्वभाव आदि को जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी आप किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट और उन पर मौजूद तिलों के आधार पर व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य पता लगाया जाता है। तिल का स्थान यह बताता है कि तिल शुभ दशा में हैं या अशुभ दशा में। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। हथेली पर जो तिल होते हैं उनकी स्थिति उसका शुभ या अशुभ होना दर्शाती है। आइए जानते हैं यदि तिल हथेली पर होता है तो इसका क्या महत्व होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mole on Palm: जिन लोगों के बृहस्पति पर्वत पर तिल होत है उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है।
दाहिनी हथेली पर तिल
यदि तिल दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो व्यक्ति धनवान होता है।

बाईं हथेली पर तिल
यदि तिल बाईं हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो व्यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकता। ऐसा व्यक्ति धन संचय नहीं कर पाता।

चंद्र पर्वत पर तिल
यदि व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल होता है उसका मन बहुत चंचल होता है। ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।

हथेली और अंगूठे के बीच में तिल
यदि किसी व्यक्ति के हथेली और अंगूठे के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति कलात्मक प्रवित्ति का होता है। ऐसे व्यक्तियों का रुझान कला की ओर होता है।

बृहस्पति पर्वत पर तिल  
जिन लोगों के बृहस्पति पर्वत पर तिल होत है उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। सामुद्रिक शास्त्र कर अनुसार बृहस्पति पर्वत पर तिल होना अशुभ होता है।

शनि पर्वत पर तिल
जिन जातकों के शनि पर्वत पर तिल होता है उन्हें नए दोस्त बनाना काफी पसंद होता है। साथ ही वो काफी मेहनती होते हैं। शनि पर्वत पर तिल वाले व्यक्ति को मिले जुले फल प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें