फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली में मौजूद ये रेखाएं अचानक दिलाती हैं धन लाभ

Tue, 09 May 2023 04:31 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palmistry: व्यक्ति की हथेली में तमाम तरह की रेखाएं होती हैं, जो उसके भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। साथ ही ये रेखाएं ये भी बताती हैं कि व्यक्ति को किस उम्र में तरक्की मिलेगी या व्यक्ति कितना धनवान होगा।
विज्ञापन
हथेली में मौजूद ये रेखाएं अचानक दिलाती हैं धन लाभ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Palmistry: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को जीवन में अचानक से कोई बड़ी उपलब्धि या धन मिल जात है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखाओं की वजह से होता है। व्यक्ति की हथेली में तमाम तरह की रेखाएं होती हैं, जो उसके भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। साथ ही ये रेखाएं ये भी बताती हैं कि व्यक्ति को किस उम्र में तरक्की मिलेगी या व्यक्ति कितना धनवान होगा। हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि व्यक्ति आगे चलकर करोड़पति बनेगा। चलिए जानते हैं इस रेखा के बारे में...
विज्ञापन


Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी 
  • यदि आपकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो ये इस बात का संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी और आप सुखी जीवन का आनंद लेंगे।
  • यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही हैं तो इसका मतलब आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। M की आकृति का मतलब ये भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होगा।
  • जिनकी हथेली में मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत पर पहुंचती है, उन्हें धन का लाभ अपने आप अचानक ही मिलता है। ऐसे व्यक्ति पूर्व जन्म के अच्छे कर्मो से धनवान बनते हैं।
  • यदि आपके अंगूठे से पास से निकलकर कोई रेखा तर्जनी यानी गुरु पर्वत के पास पहुंचती है तो इसका मतलब आप बुद्धिमान होंगे। आप अपनी योग्यता से नेतृत्व क्षमता के बल खूब धन कमाएंगे।
  • अंगूठे के पास से निकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है कि आप पैतृक संपत्ति से या किसी स्त्री के सहयोग से धन प्राप्त करेंगे।
Lucky Sign on Palm: हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा तो मिलता है अमीर जीवनसाथी, ठाठ से गुजरती है जिंदगी
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें