फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी ऐसी हंसी हसते हैं तो जानिए अपने बारे में

Fri, 07 Feb 2014 01:02 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह हर व्यक्ति एक दूसरे से दिखने में अलग होता है। ठीक इसी तरह उनकी कुछ आदतें और व्यवहार भी एक दूसरे से अलग होते हैं। अगर आप लोगों की इन आदतों और व्यवहार पर गौर करें तो उनके बारे में कई राज की बातें जान सकते हैं।
विज्ञापन


यहां हम बात करते हैं हंसी के तरीके की। आपने देखा होगा कि कुछ लोग हंसते समय अपनी दोनों आंखें बंद कर लेते हैं। भविष्य पुराण में बताया गया है जो पुरुष इस प्रकार से हंसते हैं उन पर कभी भी आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। ऎसे लोगों में लोभ एवं काम की भावना अधिक रहती है। अपने स्वार्थ के लिए गलत तरीके आजमाने से भी गुरेज नहीं करते।

पढ़ें,राशि के अनुसार जानें महिलाओं के प्यार करने का अंदाज

इस पुराण में बताया गया है कि जो पुरुष हंसते समय तेज आवाज निकालते हैं उनका व्यवहार दोहरा हो सकता है। ऎसे व्यक्ति सामने कुछ और पीछे कुछ और हो सकते हैं। इनमें दिखावा करने की प्रवृति होती है। चापलूसी से दूसरों से काम निकालना खूब आता है।
विज्ञापन


असली पुरुष यानी उत्तम प्रकार के पुरुष के विषय में यह पुराण कहता है कि इनकी हंसी कंपनरहित होती है यह धीमे-धीमे हंसते हैं। ऎसे पुरुष गंभीर प्रकृति के होते हैं। इधर-उधर की बातों में इनकी रुचि नहीं रहती है। यह अपने काम पर ध्यान देते हैं और जीवन में व्यवहारिकता के कारण नाम और यश प्राप्त करते हैं।   
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें