Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान, लकीरें और पर्वत बने हुए होते हैं। इनमें बहुत ही खास रेखाएं होती हैं जिसमें भाग्य रेखा, धन रेखा, ह्रदय रेखा, सूर्य पर्वत, चंद्र पर्वत और शनि पर्वत प्रमुख हैं। इससे अलावा हथेली पर कुछ ऐसे निशान बने हुए होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली, धनवान और समृद्धिशाली बनाते हैं। हथेली पर शुभ निशान बना होने पर व्यक्ति अकूत धन-दौलत का मालिक होता है। ऐसे लोगों बहुत ही प्रभावशाली, समृद्धिशाली और रसूख वाले होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर कौन-कौन से शुभ निशान से व्यक्ति अपने जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति करता है।
त्रिशूल का निशान
हथेली पर त्रिशूल के निशान को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल के आकार की कोई आकृति बने तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है। ऐसे लोगों का समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये लोग सरकारी क्षेत्र में अपने करियर का चुनाव करने में कामयाब होते हैं। ये लोग किस्मत के धनी और आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं।
मछली का निशान
हथेली पर मछली के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हथेली पर मछली का निशान बना होता है उनकी सेहत अच्छी और लंबी आयु के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब नाम, शोहरत और उच्च पद की प्राप्ति करते हैं।
स्तंभ या घोड़े जैसी आकृति का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर घोड़े जैसी आकृति या फिर स्तंभ का निशान बना होता है तो व्यक्ति हर तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति करता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती और दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं। ये लोग समाज में अपना नाम कमाते हैं।
धनुष और चक्र बनने पर व्यक्ति बनता है बड़ा कारोबारी
हथेली पर कुछ निशान बहुत ही शुभ होते हैं। जैसे हथेली पर धनुष, चक्र, माला और चौकोर निशान बने हुए होते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस तरह के लोग बहुत ही अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। इसका समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा होती है। ये लोगो व्यापार में बहुत ही माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाते हैं और बड़ा कारोबारी बनने की क्षमता रखते हैं।
हथेली पर तराजू का निशान
जिन लोगों की हथेली पर तराजू का निशान होता है वे अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाने में कामयाब होते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं। कारोबार में अच्छा धन एकत्रित करते हैं। भाग्य का भरपूर साथ इनको मिलता है।
हथेली पर मंदिर का निशान
कई लोगों की हथेली पर मंदिर जैसे निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं और समाज में अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति करते हैं। इन्हे इनके जीवन में सबकुछ अचानक ही मिलता है।