फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर की बनावट से जानिए क्या आप बन सकते हैं धनवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने देखा होगा कि बहुत से ज्योतिषी सिर देखकर भविष्यवाणी करते हैं, आखिर सिर से वह कैसे जान लेते हैं सभी बातें। दरअसल हर व्यक्ति के हाव-भाव और शारीरिक बनवट एक दूसरे से अलग होती है।
विज्ञापन


इन अंतरों पर गौर करने पर आप खुद भी जान सकते हैं कि कौन व्यक्ति कैसा है। यहां हम सिर की बनावट की बात कर रहे हैं जिनसे आप लोगों के स्वभाव गुण और उनकी आर्थिक स्थिति जान सकते हैं।
Trending Videos

बड़ा सिर होने पर मिलता है यह परिणाम

जिस व्यक्ति का सिर बहुत बड़ा होता है उनमें जल्दी निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती है। ऐसे व्यक्ति सामान्य बुद्घि के होते हैं और अपनी योग्यता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते। इसलिए आर्थिक मामलों में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली और बुद्घिमान होते हैं

जिन लोगों का सिर छोटा और सिर पर भंवर का होता है वह सुखी जीवन जीने वाले होते हैं। लेकिन इनके जीवन का सुख लंबे समय तक कायम नहीं रह पाता है। जिनके सिर पर चन्द्रमा का चिन्ह होता है वह भाग्यशाली और बुद्घिमान होते हैं।

इनके जीवन में आर्थिक परेशानियां आती रहती हैं

समुद्रशास्त्र के अनुसार सिर का छोटा और अंदर की ओर धंसा होना शुभ नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को भाग्य का सहयोग नहीं मिलता है। इनके जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियां आती रहती है।
विज्ञापन

ऐसे सिर वाले होते हैं धनवान और सुखी

जिस व्यक्ति का सिर धनुषाकार होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को हमेशा अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर सफलता मिलती है।

यह अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त कर लेते हैं। इन्हें लोगों से आदर और सम्मान भी खूब मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें