फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तिल के कारण आप कहीं टिक कर नहीं रह पाते

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी आपको ऐसा लगा है कि आप एक जगह स्थिर होकर नहीं रह पाते? एक जगह से दूसरी जगह आपको बे-वजह भटकना पड़ता है। कई बार आपको इन यात्राओं से लाभ होता है तो कभी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। शरीर पर मौजूदा तिल से आप समझ सकते हैं कि आपको अपनी यात्राओं से कैसा फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र की शाखा समुद्र विज्ञान में शरीर पर मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जाता है। समुद्र विज्ञान में कुछ स्थान ऐसे बताए गये हैं जहां पर तिल के होने से व्यक्ति के जीवन में ठहराव की कमी होती है यानी इनका जीवन अधिकतर यात्रा में गुजरता है। ऐसे लोग अगर मार्केटिंग अथवा ट्रेवेल से जुड़ा काम करें तो काफी सफल हो सकते हैं क्योंकि इनमें यात्रा करनी पड़ती है।

समुद्र विज्ञान के अनुसार जिनके पांवों में तिल का चिन्ह होता है उन्हें अपने जीवन में अधिक यात्रा करनी पड़ती है। दाएं पांव की एड़ी अथवा अंगूठे पर तिल होने का एक शुभ फल यह माना जाता है कि व्यक्ति विदेश यात्रा करेगा। लेकिन तिल अगर बायें पांव में हो तो ऐसे व्यक्ति बिना उद्देश्य जहां-तहां भटकते रहते हैं।गैर जरूरी विषयों में इनका धन व्यय होता है।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति के पीठ पर तिल होता है उन्हें मौज की जिन्दगी जीना पसंद होता है। ये नई-नई जगहों को देखना चाहते हैं। अपनी इस प्रवृति के चलते वे नई-नई जगहों पर घूमते रहते हैं। इस स्वभाव के कारण अच्छी कमाई होने के बावजूद ये लोग अधिक संचय नहीं कर पाते हैं।

नाक के दायीं तरफ अगर तिल का चिन्ह हो तो इसे शुभ माना जाता है, मगर साथ ही यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। यह तिल बताता है कि व्यक्ति जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेगा उसमें सफलता मिलेगी लेकिन ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती है। भौहों के दाहिने ओर तथा दांयीं पसली के नीचे तिल होने पर व्यक्ति विदेश व्यापार से काफी धन कमाता है इसके लिए उसे विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें